बेबीलॉन टावर की 7वीं मंजिल से कूदा युवक…VIDEO:पैर-रीढ़ की हड्डियां टूटीं, MP से आया था रायपुर; मरने से पहले पत्नी से की बात

रायपुर के बेबीलॉन टावर की 7वीं मंजिल से बुधवार को एक युवक ने कूदकर खुदकुशी कर ली है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है युवक ने मरने से पहले फोन पर अपनी पत्नी से बात की थी। वारदात तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक का नाम विजय बसोने है। MP के बालाघाट का रहने वाला था। रायपुर में किराए के मकान में रहकर कचना के एक होटल में अकाउंटेंट का काम करता था, लेकिन वहां सैलरी कम थी। बेबीलोन टावर में नौकरी की तलाश में आया था। नौकरी नहीं मिलने से परेशान होकर कूद गया। फर्श पर गिरते ही धड़ाम से आई आवाज बेबीलॉन टावर की 7वीं मंजिल से कूदने का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक गिरते हुए नजर आ रहा है। जैसे ही फर्श पर गिरता है, धड़ाम से आवाज आती है। हाथ हलके से हिलते हैं और उसकी मौत हो जाती है। पैर से चप्पल निकलकर दूर फेंका जाते हैं। विजय जमीन पर पैरों के सहारे गिरा, जिससे उसके पैर की हड्डियां बुरी तरह टूट गई। रीढ़ की हड्डियां भी डैमेज हो गई हैं। जमीन पर सिर डायरेक्ट नहीं टकराने की वजह से युवक का ब्लड ज्यादा नहीं बहा। हालांकि सिर में भी चोटें आई हैं। कूदने से पहले इधर-उधर घूमता रहा बेबीलॉन टावर में मौजूद कर्मचारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि युवक कूदने से पहले काफी देर तक इधर-उधर घूमता रहा। बेबीलोन टावर स्थित कुछ ऑफिस में भी नौकरी के लिए संपर्क किया, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद वह सातवें मंजिल की रेलिंग के पास पहुंच गया। कूदने से पहले कुछ सेकेंड वहां पर रुक रहा। इस दौरान उसने दो बार पीछे पलट कर भी देखा, फिर रेलिंग को फांदकर नीचे कूद गया। मौत से पहले पत्नी का आया था फोन विजय रायपुर के पंडरी इलाके में किराए के मकान में रहता था। उसकी एक डेढ़ साल की बच्ची है। यहां उसके पिता और पत्नी साथ रहते हैं, जबकि उसकी मां बालाघाट में रहती हैं। बुधवार की सुबह अपने घर में नाश्ता नहीं किया। तबीयत खराब होने की बात कही। इसके बाद वह अस्पताल की फाइल लेकर घर से निकला था। बताया जा रहा है कि मौत से पहले विजय के पास उसकी पत्नी ने फोन किया था। पत्नी ने ऐसे हॉस्पिटल गए कि नहीं गए यह पूछा। विजय ने कहा कि वह घर आकर बात करेगा। इसके बाद उसने फोन काट दिया। विजय की पत्नी टेलर का काम करती हैं। किडनी से जुड़ी बीमारी थी। इलाज में बहुत पैसे खर्च हो रहे थे। वह कर्ज में भी था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा मामले में सिविल लाइन CSP अजय कुमार ने बताया कि मौत के बाद युवक की जेब से आईडी कार्ड और मोबाइल मिला, जिसके उसकी पहचान हुई। फिलहाल मौत की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। …………………….. सुसाइड से संबंधित और भी खबर पढ़ें…. 1. चौथी मंजिल से कूदकर क्लर्क ने दी जान, LIVE VIDEO: सुबह ड्यूटी के लिए नवा रायपुर पहुंचा था, अचानक ऑफिस की रेलिंग से लगाई छलांग छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में एक सीनियर क्लर्क ने अपने ऑफिस की चौथी मंजिल से कूद कर खुदकुशी कर ली। जमीन पर टकराकर उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में युवक के कूदने का 7 सेकेंड का लाइव वीडियो भी आया है। पढ़ें पूरी खबर… 2. मॉल की तीसरी मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत, VIDEO: रायपुर में पिता की गोद से फिसला मासूम; ऐस्कलेटर में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा राजधानी रायपुर के सिटी सेंटर मॉल में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है। तीसरे माले से करीब एक साल का मासूम शख्स के हाथ से छूट के नीचे गिर गया। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। बच्चे को अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *