अलीगढ़ में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:परिजनों ने कहा- डिप्रेशन में रहती थी, पुलिस ने कहा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा साफ

अलीगढ़ में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शहर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के होली चौक पंच बिहार की घटना है। परिवार के अनुसार, युवती डिप्रेशन से जूझ रही थी, जिससे तंग आकर उसने ये कदम उठाया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस कर रही है जांच
साथ ही घटना के अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है, और परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। नन्दकिशोर श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी मेरी भांजी डिप्रेशन में रहती थी और थोड़ा मेंटल टाइप की हरकतें करने लगी थी। इस तरह की हरकतें वो करीब डेढ़ महीने से कर रही थी। उन्होंने बताया कि मानसिक तनाव के कारण आज उसने फांसी लगा ली। इस मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, और लोग युवती के आत्महत्या करने के कारणों को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। पुलिस ने कहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *