ओपन स्टेट आमंत्रण कुश्ती में वाराणसी को 5 ब्रॉन्ज मेडल:पहली बार खिलाड़ियों को मिला नकद पुरस्कार, DM अंबेडकर नगर ने दिया

अंबेडकर नगर में हुई ओपन स्टेट आमंत्रण महिला कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी की महिला पहलवानों ने 5 ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में पहली बार खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिया गया। यह पहल डीएम अंबेडकरनगर ने की। वाराणसी मंडल की खिलाड़ियों के पदक जीतने पर आरएसओ डॉ विमला सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें बधाई दी है। वाराणसी की टीम ने किया बेहतर प्रदर्शन
खेलो इंडिया के कुश्ती कोच गोरख यादव ने अंबेडकर नगर से फोन पर बताया- 10 से 12 फरवरी 2025 तक ओपन स्टेट आमंत्रण महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन अंबेडकर नगर में आयोजित किया गया। वाराणसी की कुश्ती टीम ने प्रतिनिधित्व करते हुए पांच ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में सभी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को अंबेडकर नगर, जिला अधिकारी द्वारा नगद पुरस्कार के रूप में 7000, 5000 और 3000 हजार रुपए नकद दिए। गोरख यादव ने बताया ऐसा पहली बार हुआ है जब खेल विभाग द्वारा आमंत्रण प्रतियोगिता में किसी डीएम द्वारा खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिया गया है। इन खिलाड़ियों को मिला ब्रॉन्ज मेडल
मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं। 50 किलो मैं सृष्टि यादव 53 किलो मैं करिश्मा त्रिपाठी, 62 किलो मैं खुशबू कुमारी, 65 किलो मैं साक्षी और 72 किलो मैं लक्ष्मी गुप्ता ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *