संवाददाता: राम सहाय
सुलतानपुर उत्तर प्रदेश: कोतवाली कादीपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने घूरीपुर गांव निवासी एक युवक को 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुभाष पुत्र मिठ्ठूलाल निवासी घूरीपुर, थाना कादीपुर, जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दबिश देकर उसे मौके से हिरासत में लिया और तलाशी के दौरान उसके पास से 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में थाना कादीपुर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर,उपनिरीक्षक आनन्द वाजपेयी औऱ हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र तिवारी ने मुख्य भूमिका निभाई।
