झांसी में पति का अफेयर, पत्नी फंदे से लटकी मिली:जीजा बोले- भाभी के प्यार में मारकर लटकाया; डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

झांसी में एक महिला की लाश फंदे पर लटकी मिली। उसकी डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। मायकेवालों का कहना है कि पति का अपनी रिश्ते की भाभी से अफेयर है। पत्नी इसका विरोध करती थी। उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में भी देख लिया था। इस बात को लेकर उनमें अक्सर झगड़ा होता था। रविवार को पति ने घर पर प्रेमिका को बुलाया। फिर उसके साथ मिलकर पत्नी को बेल्टों से पीटा। फिर गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को फंदे पर लटका दिया। इसके बाद बाद ससुराल वाले लाश घर में छोड़कर भाग गए। वहीं, रात में ही मायकेवाले उसके घर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की खिड़की तोड़कर लाश को बाहर निकाला। इसके बाद महिला के मायकेवालों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह समझाकर लोगों को शांत कराया। मामला पूंछ थाना क्षेत्र के सेसा गांव का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए पति को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था
कीर्ति (20) महोबा के कुराड गांव की रहने वाली थी। जीजा शिवपाल राजपूत ने बताया- कीर्ति की शादी 9 जुलाई, 2024 को झांसी के पूंछ के सेसा गांव के रहने वाले मोहित के साथ हुई थी। मोहित खेती करता है। उसका अपनी रिश्ते की भाभी से अफेयर है। 2 महीने पहले कीर्ति ने पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसको लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। तब से दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। बहन को फोन कर कहा- पति और भाभी गला दबा रहे
शिवपाल ने बताया- रविवार दोपहर कीर्ति ने अपनी बड़ी बहन यानी मेरी पत्नी हृदेश को फोन किया। उसे बताया कि पति और उसकी प्रेमिका बेल्टों से पीट रहे हैं। गला दबा रहे हैं। तब मेरी पत्नी ने उसको समझाया कि हम लोग आ रहे हैं। फिर शाम को फोन आया कि कीर्ति ने फांसी लगा ली। देर रात हम लोग सेसा गांव पहुंचे, तो कमरे के अंदर कीर्ति की लाश फंदे पर लटकी थी। ससुरालवाले फरार थे। कीर्ति की हत्या करके फंदे पर लटकाया गया है। 50 हजार रुपए मांग रहा था पति
जीजा शिवपाल ने बताया- कीर्ति के पिता धर्मपाल और मां हलकुट्‌टी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। भाई और रिश्तेदारों ने मिलकर किसी तरह कीर्ति की शादी की थी। अब कीर्ति का पति उसके भाई हरेंद्र से कपड़ों की दुकान खोलने के लिए 50 हजार रुपए मांग रहा था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से उसको पैसे नहीं दे पाए। इसको लेकर भी उसे कई बार मारा-पीटा गया। कीर्ति 3 बहनों में सबसे छोटी थी। बड़ी 2 बहनें हृदेश और रीना की पहले शादी हो चुकी है। 2 भाई हरेंद्र और नरेंद्र हैं। हमारे साथ इंसाफ होना चाहिए। ससुरालवालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पूंछ थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि कीर्ति ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। उसका पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। ससुरालवाले फरार हैं। लाश को खिड़की तोड़कर निकाला गया। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। ————————- ये खबर भी पढ़ें- यूपी में 39 करोड़ बीमा के लिए पिता का मर्डर, मां की भी हत्या की; पत्नी की मौत के बाद 80 लाख लिए हापुड़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने माता-पिता की हत्या कर उनकी मौत को सड़क हादसा दिखाया। 2017 में उसने मां की हत्या की और उनके नाम पर एक कंपनी से 22 लाख रुपए बीमा क्लेम वसूला। एक साल पहले उसने पिता की हत्या की और बीमा कंपनियों से 39 करोड़ रुपए का क्लेम किया। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *