यूपी में चाइनीज मांझे से मौत अब हत्या मानी जाएगी:योगी अफसरों पर भड़के; पूछा- बैन के बाद कैसे बिक रहा; लखनऊ में छापेमारी

सीएम योगी के सख्त तेवर के बाद लखनऊ में पुलिस अफसर हरकत में आ गए हैं। लखनऊ के पश्चिमी जोन में ACP, DCP और ADCP ने फोर्स के साथ पतंग की दुकानों पर छापा मारा है। बाजारखाला थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे रिकवर किए गए हैं। दरअसल, चाइनीज मांझे से हो रहीं मौतों पर सीएम योगी अफसरों पर भड़क गए। उन्होंने अफसरों से पूछा कि बैन के बाद भी बाजार में मांझा कैसे बिक रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा- अब चाइनीज मांझे से मौत होने को हत्या माना जाएगा। पुलिस प्रमुखों को जिलेवार छापेमारी करने के निर्देश दिए। दरअसल, बैन के बाद भी यूपी में धड़ल्ले से चाइनीज मांझे बिक रहे। प्रदेश में बीते एक साल में 8 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को ही लखनऊ में MR का गला कट गया था। उनकी तड़प-तड़कर मौत हो गई थी। 3 फोटो देखिए… योगी ने क्या-क्या कहा?
योगी ने कहा- अब अगर चाइनीज मांझे से किसी की जान जाती है तो हत्या का केस दर्ज कर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। चाइनीज मांझे की जब्ती के लिए पूरे प्रदेश में यूपी पुलिस सघनता से अभियान चलाएगी। CM ने साफ किया कि चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध है। इसकी बिक्री और इस्तेमाल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। योगी ने पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिया कि इस अवैध नेटवर्क की पहचान करें। तत्काल छापेमारी कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। चाइनीज मांझे की वजह से हुई मौतों की हालिया घटनाएं- 1. लखनऊ में चलती बाइक पर एमआर का गला कटा
4 फरवरी को लखनऊ में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने की वजह से एमआर की मौत हो गई थी। वह बाइक से जा रहे थे। तभी उनके गले में चाइनीज मांझा फंस गया। खून से लथपथ होकर वह बाइक समेत गिर गए और करीब 10 मिनट तक तड़पते रहे। राहगीरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद शोएब (33) के रूप में हुई। घटना दोपहर करीब 2 बजे की खाला बाजार थाना क्षेत्र के हैदरगंज ओवरब्रिज की है। पढ़ें पूरी खबर 2. डॉक्टर की गर्दन कट गई थी, बीच सड़क तड़पकर मौत
14 जनवरी को जौनपुर में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने से एक डॉक्टर की मौत हो गई थी। वह बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया और गर्दन कटती चली गई। मांझे की धार इतनी तेज थी कि उनकी गले की हड्‌डी तक कट गई थी। हादसा बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे लाइन बाजार थाना क्षेत्र के प्रसाद चौराहे पर हुआ था। मृतक की पहचान केराकत निवासी डॉक्टर समीर हाशमी (28) के रूप में हुई थी। पढ़ें पूरी खबर एक साल में चाइनीज मांझे से 8 की जान गई भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए… यूपी में बैन है चाइनीज मांझा यूपी में चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बाद भी इसकी बिक्री हो रही है। भारत में सामान्य धागे से पतंग की डोर तैयार होती है, लेकिन चीन में नायलॉन के साथ मेटलिक पाउडर का उपयोग होता है। इसमें कांच और लोहे के चूरे को भी मिलाया जाता है ताकि धार और तेज हो। नायलॉन के धागे के कारण पेच लड़ने पर खिंचाव बढ़ता है और चाइनीज मांझा कटता नहीं है। कांच और लोहे का चूर्ण मिला यह मांझा गला रेतने के लिए पर्याप्त होता है। ——————— ये खबर भी पढ़िए- DM से भिड़ने वालीं चारू को सुल्तानपुर की कमान:सर्जन रहे कौस्तुभ को गोरखपुर भेजा; 24 IPS के तबादले, 11 जिलों के कप्तान बदले यूपी में 24 IPS अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं। इनमें 6 जिलों के वह SP भी शामिल हैं, जिन्हें प्रमोशन देकर DIG बनाया गया था। कुल 11 जिलों में SP और SSP बदले गए हैं। सात साल आंखों के सर्जन रहे डॉक्टर कौस्तुभ को गोरखपुर का नया SSP बनाया गया है। तेज-तर्रार महिला IPS चारू निगम को 2 साल बाद फील्ड में पोस्टिंग मिली है। पूरी खबर पढ़िए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *