आगरा के व्यापारी से छत्तीसगढ़ में 1.50 करोड़ की लूट:फ्लैट में हाथ-पैर बांधकर 86 Kg चांदी ले गए ; CCTV खंगाल रही पुलिस

आगरा के सर्राफा कारोबारी राहुल गोयल से छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ की लूट हुई। बदमाश व्यापारी को गन पॉइंट पर लेकर 86 किलो चांदी लूटकर भाग गए। साथ ही वारदात के बाद फ्लैट में लगे CCTV की DVR भी ले गए। बताया जा रहा है कि बदमाश पहले से कारोबारी और जेवरों के बारे में जानते थे। पहले ये तस्वीरें देखिए… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, शनिवार सुबह 2 नकाबपोश बदमाश गन लेकर सदर बाजार के जैन मंदिर के पीछे स्थित राजधानी पैलेस पहुंचे। यहां किराए के फ्लैट में रह रहे सराफा कारोबारी राहुल गोयल के दरवाजे को खटखटाया।राहुल गोयल ने जैसे ही दरवाजा खोला लुटेरों ने कनपटी पर गन टिका दिया। इसके बाद लुटेरों ने कारोबारी को दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया। कारोबारी के हाथ-पैर भी भी बांध दिए, फिर घर में रखे चांदी के जेवरों को लेकर भाग गए। जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे का DVR भी ले गए।कारोबारी को शनिवार सुबह 11 बजे के करीब होश आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। वारदात के बाद कैसे भागे लुटेरे कारोबारी के मुताबिक जब उसे होश आया तो उसे घर से चांदी के जेवर गायब मिले। वह इधर-उधर देखा तो घर के पीछे के हिस्से पर रस्सी बंधी हुई थी। लुटेरे इसी रस्सी के सहारे पीछे के रास्ते से भागे हैं। लुटेरे कब भागे, उसे पता नहीं है। रुमाल के जरिए लुटेरों ने क्लोरोफॉर्म सुंघाया, जिसकी वजह से वह बेहोश था। आगरा से आकर रायपुर में जेवर बेचते थे राहुल गोयल सर्राफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि राहुल गोयल आगरा के रहने वाले हैं। यहां किराए के फ्लैट में रहते हैं। सदर बाजार में जेवरात बेचते हैं। बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इससे सर्राफा कारोबारियों में डर का माहौल है। ——————— ये खबर भी पढ़ें…
नदी में बांध बनाकर JCB से निकाल रहे पानी:आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे थे 13 युवक; 7 का अभी तक पता नहीं आगरा में 2 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 13 युवक नदी में डूब गए थे। इनमें से 7 लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के तीसरे दिन शनिवार को भी उंटगन नदी में रेस्क्यू चल रहा है। NDRF और SDRF की टीमें लगी हैं। साथ ही सेना की भी मदद ली जा रही है। पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *