लखनऊ – मोहनलालगंज नगर पंचायत के मऊ में प्राचीन दुर्गा माता मंदिर एक बार फिर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा तृतीय श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें गायक/गायिका कंचन त्रिवेदी जी पवन मिश्रा जी आशीष चित्रवंशी जी अनुष्का मिश्रा भजन गायकों ने भक्ति रस की ऐसी धारा बहाई कि श्याम प्रेमी पूरी रात झूमते और थिरकते रहे।गुरुवार की देर शाम मऊ बाज़ार में हुए इस आयोजन की शुरुआत जोत प्रज्वलन के साथ हुई। शुभारंभ श्री श्याम भक्त मंडल समिति ने संयुक्त रूप से किया।इसके बाद प्रसिद्ध भजन गायक पवन मिश्रा ने “सब कुछ ह सरकार मेरा तो कुछ भी नहीं ”, “जो होगा देखा जाएगा”, और “हरा हो बाबा मुझ तुझ पर भरोसा हे ” जैसे भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। वहीं कंचन त्रिवेदी ने “राधे राधे”, “ठाकुर जी गले लगा लो”, और “गोलोक के ठाकुर प्यारे” जैसे भजनों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया जैसे मधुर भजनों से कार्यक्रम को ऊंचाई दी। संकीर्तन के दौरान बाबा श्याम का भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहा, जहाँ हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका।श्रद्धा और भक्ति के इस आयोजन ने यह एक बार फिर साबित कर दिया कि श्याम संकीर्तन सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव है, जो हर साल लोगों को जोड़ता चला जा रहा है।
तृतीय श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन, भजनों पर झूमे श्याम प्रेमी

