धीरेंद्र शास्त्री बोले- देश बाबर का नहीं, राम का:गद्दारी करने वाले सुन लें; बागेश्वर बाबा के आगे चलीं जया किशोरी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का शनिवार को नौवां दिन रहा। शाम को पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पदयात्रा में शामिल और दर्शन के लिए खड़े हजारों लोगों से कहा कि यह देश बाबर का नहीं, रघुवर का है। इस देश को घुसपैठियों की धर्मशाला न बनने दें। सुबह जया किशोरी, गायक बी प्राक यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा में वह धीरेंद्र शास्त्री के आगे चलती दिखाई दीं। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्‌टी, फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर और एक्टर राजपाल यादव भी शुक्रवार शाम को शामिल हुए। मृदुलकांत शास्त्री, देवकीनंदन ठाकुर, चिन्मयानंद बापू ने भी पदयात्रा में शिरकत की। मथुरा के संस्कृत विश्वविद्यालय में बने विराम मंच पर शिल्पा शेट्टी ने कहा- एक कॉल दूर हूं, महाराज जी… जब जरूरत हो तब याद कर लेना। शिल्पा पहुंचीं तो धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें देखकर कहा कि आपको परेशान कर दिया। शिल्पा भी जमीन पर उनके साथ बैठ गईं। कहा- आप तो परेशानी दूर कर रहे हैं। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री के बगल में राजपाल यादव को देखकर शिल्पा खिलखिला उठी और उनसे हाथ मिलाया। उन्होंने राजपाल से उनका मोबाइल नंबर भी मांगा। कहा- आपका नंबर ढूंढ रही थी। आपका एक इंटरव्यू देखा था। इसमें आपने बहुत ही शानदार बातें कहीं। मथुरा में 55 किलोमीटर लंबी यात्रा 4 दिन में पूरी होनी है। कल यानी 16 नवंबर को इसका समापन होगा। गुरुवार को दिल्ली और हरियाणा होते हुए यात्रा मथुरा बॉर्डर से यूपी में दाखिल हुई थी। प्रवेश के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था- “यूपी में हम ज्यादा सुरक्षित हैं। हमें डरने की जरूरत नहीं है… पता नहीं, कब गाड़ी पलट जाए।” पहले कुछ तस्वीरें देख लीजिए… पदयात्रा के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *