काशी में हेलिकॉप्टर से क्रूज पर उतरे NSG कमांडो:गंगा के बीचों-बीच ब्लास्ट; आतंकियों को मारकर पर्यटकों को बचाया, मॉकड्रिल का VIDEO

गंगोत्री क्रूज में तेज धमाका, चारों ओर धुआं…। आसमान में मंडराते हुए हेलिकॉप्टर आया। रस्सी के सहारे NSG कमांडोज क्रूज पर उतरे। आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया। मुठभेड़ के बाद कमांडोज ने सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह नजारा रविदास घाट पर मॉकड्रिल के दौरान दिखाई दिया। काशी में कई बार आतंकी हमले हो चुके हैं। यहां संकट मोचन मंदिर में भजन गायक गुलशन कुमार की हत्या हुई थी। इसलिए मॉक ड्रिल और महत्वपूर्ण है। VIDEO में देखिए NSG जवानों की जांबाजी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *