पुरवा उन्नाव चमियानी,DRDO में वैज्ञानिक पद पर कार्यरत डॉ. सुभाष पटेल के पुत्र निखिल पटेल का शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे हृदयाघात से निधन हो गया। परिजन सूचना मिलते ही देहरादून रवाना हुए और देर रात करीब 2 बजे पार्थिव शरीर लेकर चमियानी पहुंचे।
निखिल के निधन की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी सुभी (40) और करीब (7 )वर्षीय पुत्र पर्व तथा परिवार में मां बाप भाई बहन अन्य रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल है शनिवार सुबह अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के हजारों लोग जुटे। पूर्व सपा विधायक उदय राज यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार पटेल समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।निखिल तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उनके छोटे भाई स्वप्निल उर्फ सनी भी डॉक्टर हैं। निखिल के कार्यालय से आए सहकर्मियों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
