मथुरा में नए साल पर बूंदाबांदी, ठंड बढ़ी:यूपी में शिमला-मनाली से ज्यादा सर्दी; पहली बार पारा 3°C, कल कैसा रहेगा मौसम जानिए

यूपी में नए साल की शुरुआत भयंकर ठंड के साथ हुई। मथुरा में गुरुवार को मौसम बदल गया है। सुबह से बदली छाई थी। दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी से पहली बार सीजन में रात के वक्त न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश का तापमान शिमला और मनाली जैसे हिल स्टेशनों से भी कम रिकॉर्ड किया गया। नए साल की पहली सुबह प्रयागराज, काशी, झांसी, नोएडा, गाजियाबाद समेत 35 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी शून्य से 10 मीटर के बीच रिकॉर्ड की गई। कोहरे के चलते लखनऊ, गोरखपुर समेत तमाम शहरों में 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट हैं। 10 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हैं, जबकि कई देरी से उड़ान भर रही हैं। शुक्रवार को 32 जिलों में घना कोहरे का अलर्ट है। इनमें कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, जालौन, झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट शामिल हैं। बुधवार की बात करें तो प्रदेश बाराबंकी में सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 3°C रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद गोरखपुर में पारा 4.4°C, हरदोई में 4.5°C, अयोध्या 5°C और सुल्तानपुर में 5.2°C रिकॉर्ड किया गया। राजधानी लखनऊ में पारा 7°C तक पहुंच गया। हालांकि, आज सुबह से यहां अच्छी धूप खिली है। इस बीच मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के मेरठ-गाजियाबाद और नोएडा समेत 14 जिलों में आज बारिश की संभावना जताई है। पूरे प्रदेश में अगले सात दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इस दौरान सुबह और रात के समय विजिबिलिटी बेहद कम रह सकती है। लोगों को सतर्क रहने और जरूरी न होने पर यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण प्रदेश में सर्दी में कमी के आसार नहीं हैं। अगले तीन दिनों में रात के साथ ही दिन में भी ठंड और बढ़ेगी।। ​​​​​​मौसम की तस्वीरें- आपके शहर में मौसम कैसा है, नए साल में मौसम कैसा रहेगा? जानने के लिए स्क्रोल करिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *