ब्यूरो चीफ: विपिन द्विवेदी
सुल्तानपुर:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आए दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 161.4 पर रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गोरखपुर जा रही एक कार आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लेने पर उससे टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई।
हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। मृतकों की पहचान विजय कुमार यादव, वीर तथा लक्ष्मी के रूप में हुई है। हादसे में कार चला रहे विनय कुमार यादव समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस व यूपीडा की टीम ने कार में फंसे शवों को बाहर निकलवाया और घायलों को सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल अम्बेडकर नगर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
