लखनऊ में आंधी-तूफान, दिन में रात जैसा अंधेरा:जोरदार बारिश, पेड़-पोल उखड़े, सड़क पर चलना तक मुश्किल; योगी बोले- बच्चों को अंदर रखें

यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। लखनऊ में सोमवार सुबह 8:30 बजे से तूफान के साथ तेज बारिश हो रही है। दिन में रात जैसा अंधेरा छा गया है। बादल गरज रहे हैं। बिजली भी कड़क रही है। कई इलाकों की बिजली गुल हो गई है। तूफान से सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए हैं। बाइक और कार चलाना मुश्किल हो गया है। तूफान पर सीएम ने कहा- प्रदेशवासी सतर्क रहें। खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न जाएं। बच्चों को घर के अंदर ही रखें। किसानों से अपील है कि वे अपनी फसलों और पशुओं का ख्याल रखें। जिलाधिकारियों, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में रहें। लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी, सीतापुर, सुल्तानपुर और उन्नाव में भी बारिश हो रही है। कानपुर समेत 10 जिलों बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज 64 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।
लखनऊ में तूफान और बारिश की तस्वीरें-
क्यों मौसम बदला जानिए
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदला हुआ है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं होंगी। चार से सात मई के बीच 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। ओले गिरेंगे। फिलहाल एक सप्ताह तक लू चलने के आसार नहीं हैं। 24 घंटे में 15 शहरों में बारिश, फर्रुखाबाद में पोल उखड़े पिछले 24 घंटे की बात करें तो अयोध्या समेत 15 जिलों में बारिश हुई। फर्रुखाबाद में आंधी से पोल उखड़ गए। कानपुर-फर्रुखाबाद रोड ब्लॉक हो गई। सुल्तानपुर में चक्की पर पेड़ की डाल गिरने से एक की मौत हो गई।बाराबंकी में सबसे ज्यादा 50 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा सुल्तानपुर में 35.3 मिमी, गोंडा में 31.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें पिछले चारों दिनों से यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। इससे बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासतौर पर सब्जियों की फसल प्रभावित हुई हैं। खीरा-ककड़ी, खरबूज और तरबूज को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण फसलें सड़ सकती हैं। मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *