कैंची धाम जा रहे 4 दोस्तों की मौत:बाराबंकी में 100 स्पीड में हाईवे पर ट्रेलर में घुसी इनोवा, 3 की हालत गंभीर

बाराबंकी में 100 की स्पीड में इनोवा कार चलते ट्रेलर में पीछे से घुस गई। हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। इनोवा सवार कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा मंगलवार तड़के करीब 3 बजे हैदरगढ़ इलाके में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर भिखरा गांव के पास हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि इनोवा चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान चंदौली के राहुल कुमार (29), गाजीपुर के राहुल सिंह (30), बलिया के सत्यम सिंह (30) और सुल्तानपुर के सूरज मिश्रा (31) के रूप में हुई है। मिर्जापुर के पंकज, चंदन और बलिया निवासी प्रशांत घायल हैं। तीनों को लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है। तस्वीरें देखिए… खबर लगातार अपडेट की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *