ब्यूरो चीफ उमेश द्विवेदी
उन्नाव। जनपद उन्नाव के थाना दही पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, थाना दही में 15 जुलाई 2026 को दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 186/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत वांछित चल रहे आरोपी फिरोज उर्फ छोटू (29) पुत्र साबिर अली, निवासी सिंधूपुर थाना दही को शुक्रवार को एचपी गैस प्लांट चौराहा, झझरी के पास से गिरफ्तार किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार सोनकर, कांस्टेबल सचिन कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे।
