‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत महाअभियान, नहर किनारे लगाए गए फलदार व छायादार पौधे
उमेश द्विवेदी ब्यूरो चीफ
असोहा (उन्नाव)। क्षेत्र के कंदरपुर गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधरोपण महाअभियान के तहत कुटी बीर बाबा सेवा संस्थान की ओर से नहर की पटरी पर आम, जामुन, पीपल और आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में भाजपा नेता संजय शुक्ल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल मां की तरह करे। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखना और बड़ा करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है, जिसके कारण कहीं अत्यधिक वर्षा तो कहीं भीषण गर्मी जैसी स्थितियां उत्पन्न हो रही हैं। यदि पर्यावरण को सुरक्षित रखना है तो समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जुड़कर पौधरोपण करना होगा।इस अवसर पर अनूप अवस्थी, रामशंकर यादव, अनुज सोनी, अमन विश्वकर्मा, मेवालाल पाल, राजेंद्र यादव, नैतिक सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

