25 साल में पहली बार खाटू श्याम मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, समिति ने जताया आभार

25 साल में पहली बार खाटू श्याम मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, समिति ने जताया आभार

ब्यूरो चीफ उमेश द्विवेदी

 

उन्नाव। शुक्लागंज के गोपीनाथपुरम स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति ने भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा के सफल आयोजन पर नगरवासियों, श्रद्धालुओं, प्रशासन, पुलिस विभाग, मीडिया कर्मियों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण और सेवा भावना से यह आयोजन भव्य, दिव्य और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

 

मंदिर समिति के अध्यक्ष अवधेश बाजपेयी ने बताया कि नगर में भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के भव्य मंदिर की स्थापना के बाद पहली बार रथयात्रा का शुभारंभ श्री खाटू श्याम मंदिर, गोपीनाथपुरम से किया गया।

 

रथयात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की रथयात्रा भव्यता, अनुशासन और जनसहभागिता के कारण प्रदेश की प्रमुख रथयात्राओं में शामिल हुई है।

 

समिति ने भविष्य में भी धर्म और संस्कृति से जुड़े आयोजनों में इसी तरह सहयोग और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की।

 

इस अवसर पर अध्यक्ष अवधेश बाजपेयी, वरिष्ठ महामंत्री अंकुर शर्मा, गोपाल बाजपेयी, मनोज त्रिवेदी, दीपक बाजपेयी, हरिशंकर तिवारी, राजेश शर्मा, छोटे सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, अनुराग बाजपेयी, श्याम विभा सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *