परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, 23 बिखरते परिवार फिर हुए एक

परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, 23 बिखरते परिवार फिर हुए एक

 

उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र एवं विभिन्न थानों की महिला हेल्पडेस्क द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवादों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। काउंसलिंग के माध्यम से 23 विवादित दंपतियों के बीच सुलह कराकर उन्हें साथ रहने की सहमति के साथ विदा किया गया।पुलिस विभाग की ओर से आयोजित परामर्श सत्र में परिवार परामर्शदाताओं और महिला हेल्पडेस्क की टीम ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी मतभेद दूर कराए और परिवारों को टूटने से बचाने का प्रयास किया। सफल काउंसलिंग के बाद परिवार परामर्श केंद्र से 8, महिला थाना से 5, थाना पुरवा और कोतवाली सदर से 3-3, थाना बांगरमऊ से 2 तथा थाना आसीवन और थाना दही से 1-1 दंपति को आपसी सहमति के साथ विदा किया गया।

इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक परिवार परामर्श केंद्र संतोष कुमारी सिंह, महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह, परिवार परामर्श समिति के प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव तथा सलाहकारों डॉ. मनीष सिंह सेंगर, डॉ. अबसार अली, डॉ. सगीर अहमद, अबरार हुसैन, डॉ. एस.के. पाण्डेय, संजय चौरसिया, शिल्पी श्रीवास्तव, प्रभा यादव, डॉ. शशिरंजना अग्निहोत्री और सहयोगी सलाहकार शिवेन्द्र चौहान का विशेष योगदान रहा। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मिथलेश वर्मा तथा महिला आरक्षी पूनम शाक्य, मीनू, सेविका, चिन्तन, स्वाती यादव, बबली एवं पूजा ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य आपसी संवाद और समझ के माध्यम से पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाना तथा टूटते परिवारों को फिर से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *