लखीमपुर खीरी। कस्बा खीरी के मोहल्ला मुगली टोला स्थित इमामबारगाह आगा असगर अली में हैदरी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और समाज सेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।जिलाध्यक्ष आलीशान जैदी ने कहा कि हैदरी टास्क फोर्स का उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संगठन किसी धर्म या समुदाय विशेष तक सीमित नहीं है, बल्कि सर्व समाज के हित में कार्य कर रहा है। जिले में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और नए लोग बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं।
बैठक के दौरान नगर कार्यकारिणी का गठन करते हुए जहीन हैदर को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं कुमैल जैदी व सबावे आलम उर्फ मीनू को नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लकी अली जैदी को नगर उपाध्यक्ष, अफरोज आगा को नगर महासचिव, अमन आगा को महासचिव, कल्बे हसन को नगर सचिव, फहीम हैदरी को नगर कोषाध्यक्ष, तौफीक हुसैन जैदी को नगर मीडिया प्रभारी (खीरी) तथा अब्बन जैदी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
