दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरवा पुलिस ने बुधवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में हीरा पुत्र देवी प्रसाद, निवासी ग्राम कसुआखेड़ा मजरा तारागढ़ी, थाना पुरवा तथा गंगाराम पुत्र श्रीकृष्ण, निवासी बकुली खेड़ा, थाना पुरवा, जनपद उन्नाव शामिल हैं। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था।

गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक विनोद सिंह, उपनिरीक्षक सियाराम, कांस्टेबल सारांश सैनी एवं कांस्टेबल संदीप सचान की टीम ने की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *