राज किशोर सोनी के फार्म हाउस से कावड़ यात्रा का एक दल चित्रकूट हुआ रवाना
संवाददाता
बांदा- आज दिनांक 31 जुलाई 2026 को पवित्र श्रावण मास में बामदेव कावड़ समिति कुलदीप नामदेव, अध्यक्ष,रोहित राज गुप्ता महामंत्री,नरेश सोनकर कोषाध्यक्ष,विपिन यादव और उनके सभी साथियों के नेतृत्व में चित्रकूट की पावन मां मंदाकिनी नदी से पवित्र जल लेने के लिए आज सभी कांवड़ भक्तों का खुटला मोहल्ले के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी बड़े भाई राज किशोर सोनी के फार्म हाउस से सभी कावड़ भक्तों का भोजन प्रसाद एवं तिलक कर वहां से बाजार का भ्रमण करते हुए स्टेशन रवाना किया गया। शोभा यात्रा का जगह-जगह नगर वासियों की तरफ से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
आज सावन के दूसरे दिन समाजसेवी राजकिशोर सोनी खटला बांदा से बड़े धूमधाम से निकालने के पूर्व भंडारा का आयोजन किया गया। अनमोल जंडिया वृंदावन वैश्य और श्याम मोहन धुरिया ने स्वागत,अभिनंदन किया। कावड़ यात्रा महेश्वरी देवी मंदिर पहुंची तो शहर कोतवाल बलराम सिंह ने जाम लगने से पहले कांवड़ यात्रियों के लिए सुगमता पूर्ण, बांदा रेल्वे स्टेशन पहुंचाया,जहां पर कांवड़ भक्तों ने डीजे की धुन पर नृत्य कर,माहौल खुशनुमा एवं अध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनाया।
नगरपालिका अध्यक्ष मालती बासु सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी पुष्प वर्षा कर किया स्वागत। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकित बासु ने शीतल पेयजल की आपूर्ति कराई।कांवड़ यात्रा उसी भक्ति की अद्वितीय अभिव्यक्ति है, जिसमें लाखों श्रद्धालु जल लेकर सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा करते हैं -सिर्फ एक उद्देश्य के लिए: “भोलेनाथ को जल समर्पण हो।सभी नगर वासियों के साथ, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवीयों ने सभी कांवड़ यात्रा के प्रतिभागियों सहित आप सब की कांवड़ यात्रा मंगलमय सुरक्षित और सफल हो — यही बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की है।
