लोधेश्वर महादेवा में सुरक्षा व्यवस्था के किए गए पुख्ता इंतिजाम
4 जोन और 9 सेक्टर से होगी निगरानी
बाराबंकी
श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को श्री लोधेश्वर महादेव धाम मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ के लिए कडा सुरक्षा घेरा प्रशासन द्वारा तैयार कर दिया गया है।
महादेवा ऑडिटोरियम में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा पुलिस अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई डीएम ईशान प्रताप सिंह और एसपी अर्पित विजय वर्गीय ने अधिकारियों को सेवा भाव के साथ ड्यूटी निभाने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता के निर्देश दिए हैं
डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी समय से अपने तैनाती स्थल पर लगातार भ्रमण करेंगे भीड़ प्रबंधन बैरिकेटिंग यातायात पार्किंग पेयजल स्वच्छता प्रकाश व्यवस्था खोया पाया केंद्र और आपात व्यवस्थाओं की निर्धारित निगरानी में कोई शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी कावड़ मार्ग पर पंचायत भवनों सरकारी भवनों साफ सफाई पेयजल शौचालय और प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है सभी सीएचसी पीएससी और अन्य चिकित्सालय अलर्ट मोड पर रहेंगे चिकित्सा दवाएं और एंबुलेंस उपलब्धता अनिवार्य है एसपी ने संवेदनशील स्थानों प्रमुख मार्गों और पार्किग स्थलों के बारे में टीम से प्लान समझा विशेष निगरानी कानून व्यवस्था और यातायात संचालन के लिए प्रशासन से समन्वय के बारे में भी बताया आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के बारे में निर्देशित किया ब्रीफिंग से पहले डीएम और एसपी ने व्यवस्थाओं को भी देखा श्रावण मेले के लिए पूरे क्षेत्र को 4 जोन और 9 सेक्टरों में बाट कर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।
