,अयोध्या धाम साकेत गैस एजेंसी: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराया तो ऑनलाइन बुकिंग नहीं होगी, सब्सिडी भी बंद हो जाएगी बी सी यादव
अयोध्या धाम। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में टेढ़ी बाजार स्थित इंडियन गैस एजेंसी के प्रबंधक बी सी यादव ने बताया तीनों प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों (बीपीसीएल, इंडियन ऑयल और एचपीसीएल) ने स्पष्ट कर दिया है कि 15 अगस्त तक ई-केवाईसी न कराने पर सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पाएगी और जब तक सत्यापन नहीं होगा, तब तक सिलेंडरों की डिलीवरी भी नहीं की जाएगी.
सब्सिडी पर रोक: सत्यापन न कराने वाले ग्राहकों के खातों में एलपीजी सब्सिडी की राशि भी जमा नहीं की जाएगी जिनमें से 90% ने ई-केवाईसी करा लिया है, लेकिन अभी भी अधिकांश ऐसे लोग हैं जिन्होंने अभी तक सत्यापन नहीं कराया है. अधिकारियों का मानना है कि इनमें दूसरे जिलों या राज्यों में जाने वाले, मृत व्यक्तियों के नाम पर चल रहे कनेक्शन, या एक ही नाम पर एक से ज्यादा कनेक्शन लेने वाले लोग शामिल हो सकते हैं. 15 अगस्त के बाद ऐसे कनेक्शनों की फिजिकल वेरिफिकेशन के साथ जांच होगी और गड़बड़ी मिलने पर कनेक्शन तुरंत रद्द कर दिए जाएंगे. प्रबंधक बी सी यादव ने आगे बताया
बुकिंग बंद होने पर क्या करें?: यदि सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग बंद हो गई है, तो उपभोक्ता अपनी संबंधित कंपनी की एजेंसी में जाकर या [Aadhaar Redacted] कार्ड के जरिए ई-केवाईसी पूरा करवा सकते हैं. इसके अलावा, घर बैठे कंपनियों के ऐप के माध्यम से भी मोबाइल में [Aadhaar Redacted] कार्ड फेस रिकग्निशन के जरिए ऑनलाइन ई-केवाईसी किया जा सकता है। बिना ओटीपी के नहीं होगी डिलीवरी: अब बिना ओटीपी (OTP) के कहीं भी सिलेंडरों की डिलीवरी नहीं की जा रही है। सिलेंडर लेकर जाने वाले कर्मचारी पहले मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी मांगते हैं, जिसके बाद ही सिलेंडर दिया जाता है. इस संबंध में लगातार एसएमएस भी भेजे जा रहे हैं.
