उन्नाव। बीघापुर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार थाना बीघापुर में दर्ज मुकदमा संख्या 115/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्ता सुखा देवी (46 वर्ष), पत्नी श्रीकृष्ण, निवासी ग्राम शिवगंज, थाना बीघापुर को बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राधारमण के साथ कांस्टेबल उपदेश कुमार, विनीत कुमार एवं महिला कांस्टेबल मोहिनी शामिल रहीं।
