लंगरपुर में लोजपा (रामविलास) की दलित चौपाल, सदस्यता अभियान में जुटे कार्यकर्ता

ब्यूरो रिपोर्ट उमेश द्विवेदी

उन्नाव पुरवा ब्लॉक के लंगरपुर में बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से दलित चौपाल एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने की।कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता लोकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश प्रधान महासचिव महेश सिंह भदौरिया, प्रदेश महासचिव शारदा प्रसाद तथा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। कार्यक्रम के संचालन एवं समन्वय में लखनऊ मंडल प्रभारी वेद प्रकाश और विधानसभा अध्यक्ष रामकृष्ण पासवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दलित चौपाल में क्षेत्र के लोगों ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, सड़क, बिजली, पानी समेत विभिन्न जनसमस्याएं उठाईं। पार्टी पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।मुख्य अतिथि अश्वनी कुमार ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सामाजिक न्याय, समान अवसर और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव जितेंद्र सिंह (गुंजन), कार्यालय प्रभारी दीपक गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, रेखा देवी सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *