सरकारी स्कूल में छात्रा से झाड़ू लगवाई,यूनिफॉर्म में सफाई का वीडियो वायरल, इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को नोटिस।

 

पुरवा उन्नाव जिले के हिलौली ब्लॉक क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पिंडुरी में एक छात्रा से स्कूल परिसर में झाड़ू लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्रा अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में सफाई करती दिख रही है। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।वायरल वीडियो आज का बताया जा रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि एक मासूम छात्रा अपनी स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए है और उसके हाथों में किताबों की जगह झाड़ू है। वह स्कूल परिसर में सफाई कर रही है। यह वीडियो शिक्षा विभाग के उन दावों और आदेशों पर सवाल खड़े कर रहा है, जो बच्चों से काम न करवाने की बात कहते हैं।वीडियो वायरल होते ही स्थानीय शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए हिलौली ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सुरेश कुमार ने तत्काल कार्रवाई की है।बीईओ सुरेश कुमार ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय पिंडुरी के वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका श्रद्धा रानी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।बीईओ ने स्पष्ट किया है कि इंचार्ज प्रधानाध्यापिका का जवाब आने के बाद मामले की जांच की जाएगी और फिर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *