जन सुनवाई में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सुनीं फरियादियों की समस्याए जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर पुलिस अधीक्षक का फोकस

ब्यूरो चीफ :विपिन द्विवेदी

सुलतानपुर: पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जन सुनवाई कर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जन सुनवाई के दौरान उन्होंने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को वर्चुअल एवं दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर उनका निष्पक्ष, गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता एवं विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा संवेदनशील, जवाबदेह एवं जन-हितकारी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन का विश्वास कायम रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *