जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय न्योतनी, उन्नाव में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया

 

जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, न्योतनी, उन्नाव में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी, उन्नाव ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके पश्चात माँ सरस्वती एवं महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी महोदय ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश की आजादी के संघर्ष तथा राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती वंदना त्रिपाठी सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को फल एवं मिष्ठान वितरित किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा तथा सभी ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *