पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

उन्नाव। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने गुरुवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छात्र-छात्राओं की पढ़ाई, सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक यादव, उपजिलाधिकारी बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला तथा उपजिलाधिकारी सफीपुर फाल्गुनी ने विद्यालय के मेस में भोजन किया। इसके बाद अधिकारियों ने विभिन्न कक्षाओं एवं क्लास रूम का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था को देखा।

अधिकारियों ने विद्यालय के शिक्षकों से संवाद करते हुए छात्र-छात्राओं की पढ़ाई, सुरक्षा और सकुशलता के संबंध में जानकारी ली। विद्यालय प्रशासन से व्यवस्थाओं के बारे में भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विद्यालय प्रशासन को छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *