उन्नाव भगवंतनगर विधानसभा परिवार में अनुराग संकल्प टीम ने बुधवार को विभिन्न ग्रामों में व्यापक जनसंपर्क कर आगामी 27 अगस्त को आयोजित होने वाले भव्य गंगा आरती एवं महाप्रसाद कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया।टीम ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर माँ गंगा की आराधना में सहभागी बनने की अपील की। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन सनातन संस्कृति के संरक्षण, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता को समर्पित है।कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त 2026, गुरुवार को पूर्णिमा के अवसर पर माँ चंडिका धाम, बक्सर में किया जाएगा। कार्यक्रम में भव्य गंगा आरती के साथ श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी।
अनुराग त्रिवेदी ने समस्त ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
