राखी बांधने गई बहन और भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत भाई गंभीर 

क्राइम संवाददाता  आशू सोनी

उन्नाव बीघापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिकंदरपुर कस्बे में उन्नाव लालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर बाइक सवार भाई बहन और भांजे को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे भांजे की घटनास्थल पर और बहन की जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई ।

भाई की हालत गंभीर बनी हुई है ।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मलपुर निवासी किशन की बहन 35 वर्षीय निर्मला अपने 10 वर्षीय पुत्र आयुष को लेकर अपनी ससुराल जुराखन खेड़ा थाना शुक्ला गंज से अपने मायके भाई राखी बांधने आई हुई थी ।

शुक्रवार दोपहर बाद भाई किसन अपनी बहन व भांजे को मोटरसाइकिल से छोड़ने सिकंदरपुर कस्बे आ रहा था ।

तभी उसकी बाइक में राजमार्ग पर सिकंदरपुर कस्बे की सर्विस रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे आयुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और किसन व उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पी आर वी सभी घायलों को बीघापुर स्थित 100 बेड अस्पताल लेकर आए जहां से किसन व निर्मला को जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां ईलाज के दौरान निर्मला की मौत हो गई । किसन की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है ।घटना के समय किसन हेलमेट नहीं लगाए हुए था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *