एक्सप्रेस-वे पर THAR बेकाबू, दो भाई समेत 4 की मौत:100 की स्पीड में डिवाइडर तोड़ा, 6 लेन पार की; CCTV में देखिए हादसा

यूपी के हापुड़ में गंगा एक्सप्रेस-वे पर 100 किमी की स्पीड में थार बेकाबू डिवाइड से टकरा गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई हैं। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मरने वाले सभी बदायूं के रहने वाले थे और दिल्ली जा रहे थे। हादसा जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर सिंभावली थाना क्षेत्र में रविवार रात 11:56 बजे हुआ। इसका CCTV भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि किनारे से जा रही तेज रफ्तार थार अचानक बेकाबू हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए 6 लेन पार कर गई और रेलिंग से जा टकराई। टक्कर के बाद थार करीब 5 फीट पीछे आ गई। हादसा इतना भीषण था कि थार के परखच्चे उड़ गए। छत टूटकर अलग हो गई और बोनट पूरी तरह चकनाचूर हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- कार में बैठे लोग अंदर फंस गए थे। हम लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की 3 तस्वीरें- घायलों को अस्पताल पहुंचाया, 4 मृत घोषित किए गए रात 9 बजे घर से निकले थे, एक की शादी हो चुकी थी परिजनों ने बताया- सभी लोग रात 9 बजे घर से निकले थे। जोगेंद्र खेती-किसानी का काम करते थे। थार उन्हीं की थी। वहीं, रवि दिल्ली में नौकरी करता था और बाकी लोग भी दिल्ली में ही प्लास्टिक-पॉलिएस्टर बनाने का काम करते थे। मृतक सुखबीर शादीशुदा थे। बाकियों की शादी नहीं हुई थी। ————————- ये खबर भी पढ़िए सिंगर हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर:20 राउंड गोलीबारी, हरियाणा भाग रहे थे; अंकित के पिता बोले- आधा इंसाफ मिला, आधा बाकी हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटरों सुमित और मोहित को यूपी पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शूटर बाइक से शामली से सोनीपत (हरियाणा) की तरफ भाग रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। इसमें बदमाश सुमित (24) और मोहित (22) को गोली लग गई। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़िए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *