सिंगर हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर:20 राउंड गोलीबारी, हरियाणा भाग रहे थे; अंकित के पिता बोले- आधा इंसाफ मिला, आधा बाकी

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के 2 शूटरों को यूपी पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शूटर बाइक से शामली से सोनीपत (हरियाणा) की तरफ भाग रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को घेर लिया। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। दोनों तरफ से करीब 20 राउंड गोलियां चलीं। इसमें बदमाश सुमित (24) और मोहित (22) को गोली लग गई। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों सोनीपत के रहने वाले थे और उन पर 50-50 हजार रुपए का इनाम था। सुमित पर एक और मोहित पर 15 मुकदमे दर्ज थे। दोनों ने अपने 2 साथियों के साथ सिंगर की हत्या की थी। वहीं 2 आरोपी सत्यम और आर्यन अब भी फरार हैं। 26 अगस्त की शाम 32 साल के सिंगर अंकित बालियान शामली में जिम करके निकले थे। तभी हमलावरों ने उन्हें घेरकर 18 राउंड फायरिंग की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंकित को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। एनकाउंटर से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए- अंकित के पिता बोले- अभी आधा इंसाफ, बाकी दोनों को भी मारें अंकित के पिता सतबीर ने दैनिक भास्कर से कहा, ‘अभी आधा इंसाफ मिला। अब उम्मीद है कि पूरा इंसाफ मिल जाएगा। पहले उम्मीद धीरे-धीरे डगमगाने लगी थी। बाकी बचे दोनों आरोपियों को और मारो, तभी हमें तसल्ली होगी। अब पुलिस और योगीजी पर हमारा विश्वास बढ़ गया है। 5-6 दिन हो गए थे। आज कार्रवाई नहीं होती तो विश्वास टूट जाता। आधा इंसाफ अभी बाकी है।’ DGP बोले- गाने की वजह से हुई हत्या, पुरानी गैंगवार भी एक वजह दोनों बदमाश के एनकाउंटर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *