जनगणना में ओबीसी कॉलम न होने पर मोर्चा ने जताया विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी  जनगणना के 40 सवालों की अधिसूचना में ओबीसी का ऑप्शन न होने के विरोध में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तहसील संयोजक ने बुधवार को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज को ज्ञापन सौंपा है।

 

मोर्चा के तहसील संयोजक संदीप कुमार यादव ने कहा कि विगत14 अगस्त को जारी अधिसूचना में ओबीसी के लिए कोई कॉलम नहीं रखा गया है, यह ओबीसी समाज के साथ धोखा है। इसके विरोध में 31 राज्यों के 563 जिलों और 5000 तहसीलों में आंदोलन चलाया जाएगा। पहले चरण में 25 अगस्त को ज्ञापन दिया गया था।

इस मौके पर अजय यादव, अजय भास्कर, विनोद वर्मा, हरिनाम यादव, साहेब सरन, ननकऊ यादव, विजय यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *