छात्राओं को करियर के साथ साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र

 

अयोध्या। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बुधवार को कनौसा कान्वेंट इंटर कॉलेज में कक्षा 11 व 12 की छात्राओं के साथ संवाद एवं मार्गदर्शन सत्र में प्रतिभाग किया। उन्होंने उच्च शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, लोकसेवा समेत करियर के नए विकल्पों की जानकारी दी। एसएसपी ने कहा कि सफलता के लिए कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। हार्ड व स्मार्ट वर्क के संयोजन से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। छात्राओं को साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, तनाव प्रबंधन, वित्तीय एवं संचार कौशल और आत्मविश्वास विकास के संबंध में भी जागरूक किया। छात्राओं के करियर और परीक्षाओं से जुड़े सवालों का जवाब देकर मार्गदर्शन किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य, शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *