अंगूरीबाग में सपा बूथ प्रभारियों की बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर के अंगूरीबाग सेक्टर प्रभारी इमरान खान के संयोजन में बूथ प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन रहे।पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा कि बूथ प्रभारी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सभी बूथ प्रभारी अपने-अपने बूथों पर संगठन को मजबूत और सक्रिय करें तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं विचारों को पहुंचाते हुए सार्थक संवाद स्थापित करें। उन्होंने प्रत्येक समर्थक मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि बूथ प्रभारी सह प्रभारियों के साथ एकजुटता, निष्ठा और समर्पण से कार्य करें, जिससे वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और अखिलेश यादव पुनः मुख्यमंत्री बनें। महासचिव हामिद जाफर मीसम ने सेक्टर प्रभारी इमरान खान का आभार जताते हुए बूथ प्रभारियों से अभी से पूरी मजबूती के साथ जुटने का आह्वान किया।इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता सत्यनारायण मौर्य, प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट, राष्ट्रीय महासचिव लोहिया वाहिनी मोहम्मद सोहेल, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग बृजेश चौहान, महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल, सैफी अब्बास, शादाब खान, अब्दुल हाफीज, राजा भाई, राजा कुरैशी, मोहम्मद सैफ सहित बूथ प्रभारी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *