संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

उन्नाव। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने जनसुनवाई की। अधिकारियों ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें लेकर फरियादी पहुंचे। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार तथा उपजिलाधिकारी सदर राजेश विश्वकर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *