यूपी में बारिश से भरभराकर गिरी दीवार, VIDEO:लखीमपुर में 7 मकान नदी में बहे, काशी में तेज बारिश, 72 जिलों में अलर्ट

यूपी में मानसून अभी सक्रिय है। बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। करीब 4 लाख की आबादी प्रभावित है। सिद्धार्थनगर में बारिश के बीच दीवार भरभराकर गिर गई। सिर्फ 4 सेकेंड में 20 फीट लंबी दीवार जमींदोज हो गई। लखीमपुर में शारदा नदी का कटान तेज हो गया है। 24 घंटे में 7 मकान नदी में समा गए। चंदौली में बारिश के चलते मंगलवार सुबह मुसाखाड़, लतीफशाह और भैसोड़ा डैम ओवरफ्लो हो गए। तीनों से 2,270 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। लतीफशाह डैम से झरने की तरह पानी बहता दिखा। बदायूं में गंगा फिर उफना गई। पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। आज सुबह 11 बजे काशी में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने 72 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में बारिश-बाढ़ से जुड़े हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। बलिया में बिजली गिरने से दो युवकों और बलरामपुर में एक किसान की मौत हो गई। फर्रुखाबाद में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन साल के मासूम की जान चली गई। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बना हुआ है। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। पूर्वी यूपी में बारिश की ज्यादा संभावना है। आज किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखिए यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *