आगरा में सवर्ण समाज के करीब 1200 युवक UGC के विरोध में शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। 100 ट्रैक्टरों पर सवार ये युवक कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे थे। लेकिन, एत्मादपुर के संवई गांव से करीब 200 मीटर आगे पुलिस और PAC ने 4 क्रेन और 7 बुलडोजर से बैरियर लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बावजूद ये युवक कलेक्ट्रेट जाने की मांग पर अड़ गए। इसको लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालात संभालने के लिए मौके पर तैनात 2 कंपनी PAC और करीब 300 पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को गांव की तरफ खदेड़ दिया। लेकिन, प्रदर्शकारी शांत नहीं हुए। दोपहर करीब 3 बजे प्रदर्शनकारियों ने बैरियर तोड़ते हुए आगरा-फिरोजाबाद हाईवे की तरफ दौड़ लगा दी। उन्हें रोकने के लिए पुलिसवाले भी पीछे-पीछे दौड़ने लगे। इसके बाद प्रदर्शनकारी हाईवे पर धरने पर ही बैठ गए। हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। प्रदर्शन के चलते हाईवे पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने 10 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। मौके की ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। बता दें, सवर्ण समाज के युवकों का गुस्सा यूजीसी के अलावा गुरुवार को किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट करने को लेकर भी है। प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
UGC के विरोध में 1200 युवक सड़क पर उतरे, अफरातफरी:आगरा में 100 ट्रैक्टर से पहुंचे, पुलिस से रोका तो भिड़ गए; हाईवे पर हनुमान चालीसा पढ़ी
