ब्यूरो चीफ, विपिन द्विवेदी
सुलतानपुर।शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में शनिवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे उत्साह और भावनाओं के बीच मनाया गया।दादा-दादी और नाना-नानी के सम्मान में हुए समारोह में वरिष्ठजनों ने विभिन्न मनोरंजक खेलों में हिस्सा लेकर माहौल को उल्लास से भर दिया।मुख्य अतिथि पीटीएस अमहट के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्र ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से बड़ों के सम्मान और सेवा का संदेश दिया।क्ले से गणेश प्रतिमा बनाने,पेपर फैलाने और म्यूजिकल गेम में वरिष्ठजनों ने जमकर उत्साह दिखाया।विद्यालय के संस्थापक एवं सीएमडी रंजीत सिंह ने कहा कि बुजुर्ग परिवार की जीवंत विरासत हैं।प्राचार्य डॉ.अजय कुमार तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी जड़ों, संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ते हैं। छात्र अब्दुल अजीज के नाना-नानी ने विद्यालय परिवार का आभार जताते हुए शुभकामनाएं दीं।समारोह के अंत में अतिथियों और वरिष्ठजनों का आभार जताया गया।
