भ्रष्टाचार पर जनपद में पहली बार इतनी बड़ी हुई जांच

अम्बेडकर नगर: टाण्डा में आर ई एस विभाग द्वारा पुलिस आवास का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें टाण्डा कोतवाली में निर्माणाधीन 40 नग 2 बीएचके आवास में भ्रष्टाचार को लेकर दो अवर अभियंताओं को डायरेक्ट द्वारा निलंबित कर दिया गया।उसकी गुणवत्ता की जांच करने के लिए विभाग के प्रमुख अभियंता (पश्चिमी) द्वारा आज कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया। पूरे विभाग में आज अफ़रा-तफ़री का माहौल व्याप्त रहा।
बताते चलें कि आज तक कभी भी निर्माण से सम्बंधित किसी विभाग का प्रमुख अभियंता कार्यस्थल का निरीक्षण नहीं किया है। यह पहली बार ऐसा हुआ है कि कार्य की गुणवत्ता की जांच करने के लिए आर ई एस विभाग के प्रमुख अभियंता जांच करने स्वयं आये। प्रायः देखा गया है कि प्रमुख अभियंता टीएसी जांच की टीम बना कर जांच करने का आदेश निर्गत कर दिया करते थे।उससे ज्यादा होने पर लोकायुक्त जांच कराने का आदेश निर्गत कर दिया जाता था। लेकिन प्रमुख अभियंता कभी जांच में नहीं आये है? यह एक यक्ष प्रश्न है। इससे यह प्रतीत होता है कि यह हाई प्रोफाइल का मामला है? विश्व सूत्रों से ज्ञात हुआ कि इसमें सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु रिपोर्ट शासन को भेज दिया गया है। क्योंकि डायरेक्टर को सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता पर कार्यवाही करने का अधिकार नहीं है। इस संबंध मे अधिशासी अभियंता से हुई दूरभाष हुए वार्ता में बताया गया कि चीफ साहब कार्य को देखने के लिए आए थे। और उन्होंने बताया कि हमारे विभाग में बहुत जल्द ही एक बाबू के खिलाफ बड़ी कार्यवाही होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *