लालगंज पुलिस के नेतृत्व में सरदार पटेल जयंती पर एकता दौड़ का आयोजन

लालगंज, रायबरेली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर लालगंज पुलिस विभाग के नेतृत्व में एकता दौड़ का आयोजन किया गया।
थाना प्रभारी लालगंज प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने एकता दौड़ में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की वजह से ही आज हिंदुस्तान का अखंड भारत के रूप में बहुत ही सुंदर स्वरूप है। सरदार पटेल ने रियासतों को मिलाकर भारत को वृहद रूप देने का कार्य किया था जिसके चलते ही उनकी जन्म जयंती पर एकता दौड़ का आयोजन किया गया है।इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सभी को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉक्टर नरेंद्र बहादुर सिंह सहित शिक्षक , पुलिस विभाग के सभी उपनिरीक्षक, कांस्टेबल,और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *