योगी ने भावुक होकर लिखा- मां:पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए, हाथ जोड़कर एकटक निहारते रहे

सीएम योगी अपनी मां की पार्थिव देह देखकर भावुक हो गए। वे कुछ देर तक पास खड़े होकर मां को एकटक निहारते रहे। शुक्रवार सुबह 10:45 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पंचूर गांव में सावित्री देवी ने अंतिम सांस ली। वे 91 साल की थीं। निधन के वक्त घर पर योगी के भाई महेंद्र और उनका परिवार मौजूद था। मां के निधन की खबर उस वक्त आई, जब योगी गोरखपुर में भाषण दे रहे थे। भाषण खत्म होने के बाद उनके सलाहकार अवनीश अवस्थी ने उन्हें इसकी जानकारी दी। इसके बाद योगी उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर सावित्री देवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पहले जानकारी आई थी अंतिम संस्कार ऋषिकेश में होगा। PM मोदी ने योगी आदित्यनाथ को फोन कर उनकी मां के निधन पर दुख जताया। उन्होंने अंतिम संस्कार की भी जानकारी ली। योगी के पिता आनंद सिंह का 2020 में 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। वे फॉरेस्ट रेंजर थे। कोरोना संक्रमण के चलते योगी पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे। योगी के भाई महेंद्र ने दैनिक भास्कर को बताया, “सुबह मां को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। वह करीब एक साल से बोल नहीं पा रही थीं।” योगी की मां के निधन से जुड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *