ब्यूरो चीफ: विपिन कुमार द्विवेदी
सुल्तानपुर/ उत्तर प्रदेश: गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया और वहां की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया,निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य था की पुलिस कर्मियों की बढ़ती क्षमता के दृष्टिगत रहने व अन्य सुख/सुविधाओं व पुलिस लाइन की समग्र स्थिति को सुधारना,जैसे भोजनालय, आवास, प्रशिक्षण केंद्र और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया,पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वच्छता और रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया गया,पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण और विकास के लिए नई योजनाओं पर चर्चा की गई ताकि उनकी कार्यक्षमता में सुधार हो सके।निरीक्षकण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह , प्रतिसार निरीक्षक श्री राजेश कुमार व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
