राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दुनिया की सबसे लग्जरी ट्रेनों में से एक महाराजा एक्सप्रेस से गुरुवार सुबह मथुरा के वृंदावन पहुंचीं। यहां उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह निधिवन पहुंचीं। यहां वृक्षों की पूजा की और 500 मीटर परिक्रमा लगाई। वहां से फिर वह श्रीकुब्जा मंदिर और सुदामा कुटी भी गई। दर्शन-पूजन के बाद शाम 5 बजे दिल्ली वापस लौट गई। राष्ट्रपति गुरुवार सुबह 8 बजे दिल्ली से रवाना हुईं थी। करीब डेढ़ घंटे बाद यानी 10 बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ट्रेन के 18 में से 12 कोच राष्ट्रपति और उनके स्टाफ के लिए रिजर्व रखे गए थे। इनमें प्रेसिडेंशियल सुइट, डीलक्स सुइट, रेस्टोरेंट, लाउंज और पावर कार शामिल हैं। राष्ट्रपति मुर्मू करीब 7 घंटे मथुरा-वृंदावन में रहीं। द्रौपदी मुर्मू श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए थे। तस्वीरें देखिए- राष्ट्रपति के दौरे से जुड़े पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
