रामपुर में एक लाख का इनामी पशु तस्कर मारा गया:STF ने एनकाउंटर किया; दरोगा-सिपाही घायल, गोरखपुर में NEET स्टूडेंट की हत्या की थी

यूपी STF ने रामपुर में 25 साल के पशु तस्कर जुबैर उर्फ कालिया को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। ADG गोरखपुर ने उस पर एक लाख का इनाम रखा था। जुबैर गोरखपुर में NEET छात्र की हत्या में मुख्य आरोपी था। STF को जुबैर के रामपुर में छिपे होने की जानकारी मिली थी। शुक्रवार की रात STF ने उसकी रामपुर में गंज थाना क्षेत्र में चाकू चौक से मंडी जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख तस्कर ने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में दरोगा राहुल जादौन और सिपाही संदीप कुमार घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए जुबैर पर फायरिंग की। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गोरखपुर जोन के DIG शिवसिंपी चनप्पा ने जुबैर के मारे जाने की पुष्टि की है। तस्कर जुबैर के खिलाफ 18 मामले दर्ज थे। इनमें रामपुर में 14, गोरखपुर में 2, गोंडा और बलरामपुर में एक-एक केस शामिल हैं। 15 सितंबर को NEET छात्र की हत्या करने के बाद वह फरार चल रहा था। उसकी तलाश में STF और पुलिस की कई टीमें लगी थीं। खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *