कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसडीएम व सीओ ने किया निरीक्षण

 

ब्यूरो रिपोर्ट  उमेश द्विवेदी

उन्नाव। आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को सदर उपजिलाधिकारी राजेश विश्वकर्मा एवं क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह ने थाना गंगाघाट क्षेत्र के चंदन घाट और कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यात्रा मार्ग पर निर्बाध आवागमन और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *