मियागंज (उन्नाव)। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने थाना आसीवन क्षेत्र के कस्बा मियागंज के बाजार में भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजार में भीड़ और यातायात की स्थिति का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने पुलिस बल को त्योहार के दौरान आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाजार क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने को कहा।
रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस बल को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
